पंजाब में बाढ़ का खतरा, खोले गए Flood Gate
punjabkesari.in Monday, Jul 07, 2025 - 06:32 PM (IST)

तरनतारन : तरनतारन से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बाढ़ के खतरे को देखते हुए हरिके हेडवर्क्स के गेट खोल दिए गए हैं। यह फैसला बाढ़ पीड़ित किसान संघर्ष द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद लिया गया।
इससे पहले किसानों ने प्रदर्शन करते हुए चिंता जताई थी कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अगर समय रहते गेट नहीं खोले गए तो बाढ़ आ सकती है। उन्होंने कहा कि 2 साल पहले भी कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए थे और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था।
पानी के दबाव के कारण कई खेतों में पहले ही जमीन चिकनी होने लगी थी, जिससे किसान बेहद चिंतित थे। अब गेट खोलने से बाढ़ के खतरे को टाला जा सकेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here