पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर तिवारी ने दी प्रतिक्रिया

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 02:24 PM (IST)

श्री आनंदपुर साहिब (दलजीत सिंह): पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य के लोगों ने आम आदमी पार्टी का समर्थन नहीं किया है बल्कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं की अंदरूनी कलह कारण कांग्रेस खिलाफ गुस्सा निकाला है। इन शब्दों का प्रगटावा श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने किया। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस पार्टी को पंजाब के लोगों का समर्थन प्राप्त है और अधिकांश चुनावों में पंजाब कांग्रेस को पंजाब के लोगों ने ही जीत दिलाई है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार ने यह साबित कर दिया कि जनता कांग्रेस और भाजपा के बीच खींचतान नहीं चाहती। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अलग कमेटी की मांग के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान क्यों दिया क्योंकि चंडीगढ़ पर सिर्फ पंजाब का ही अधिकार है। उन्होंने कहा कि आज भी चंडीगढ़ में 80% लोग पंजाबी हैं और चंडीगढ़ पंजाब का है।

मत्तेवाड़ा जंगल को खत्म करने बारे पूछे जाने पर तिवारी ने कहा कि पंजाब को इंडस्ट्री की सख्त जरूरत है लेकिन वन खत्म करके इंडस्ट्री नहीं लगनी चाहिए। बल्कि वातावरण व इंडस्ट्री का वैलेंस बराबर रखर तरक्की के रास्ते की ओर बढ़ना चाहिए।  तिवारी ने कहा कि पंजाब सरकार को चौकन्ने होने की जरूरत है। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अच्छर शर्मा, एडवोकेट मोहन लाल सैनी, प्रताप सिंह सैनी, गुरबीर सिंह गजपुर बेला, विक्रम शर्मा डिक्की, बलवीर सिंह भीरी सहित अन्य नेता मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News