आज का राशिफल : जानें, कैसा रहने वाला है आपका दिन और किन चीजों से बनाकर रखनी होगी दूरी

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 11:59 PM (IST)

मेष : मेष राशि वाले व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी। किसी बात को लेकर मन बहुत ही प्रसन्न होगा। शिवलिंग पर दूध और गंगाजल चढ़ाने से लाभ होगा।  

वृष :   आज आप बुद्धि के बल से हर परेशानी से बाहर निकल पाएंगे। पार्टनरशिप में आपको धोखा मिल सकता है। छात्रों को कामयाबी प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत करनी होगी। 

 मिथुन : मिथुन राशि वालो को नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सेहत आपकी पहले से बेहतर होगी। 

कर्क : अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच परिवार के लिए समय निकाले। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। विदेश में अपना कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको अच्छा मौका मिल सकता है। 

सिंह :  सिंह राशि वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा होगा।  युवाओं का किसी परिचित से झगड़ा होने की संभावना हैं। आज के दिन आप उपवास रखें तथा शिवलिंग पर भाँग और धतूरे का भोग लगाएं ।

कन्या : आज कार्यक्षेत्र में अपने मन को शांत रखें। प्रेम जीवन में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। संतान की ओर से मन संतुष्ट रहेगा। शिवलिंग पर दूध, गंगाजल चढ़ाएं। 

तुला :  तुला राशि वाले आज किसी बात को लेकर तनाव में रहेंगे। शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में लाभ दिखाई दे रहा हैं। संगीत और कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों की ख्याति बढ़ेगी। 

वृश्चिक : परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार से संबंधित कानूनी दस्तावेजों को पूरा रखें। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। 

 धनु : धनु राशि वाले वाहन या संपत्ति खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। आप भगवान भोलेनाथ को भांग धतूरा और आके के फूल चढ़ाएं। 

मकर : जो काम आपके लंबे समय से अटके हुए है वह पूरे होंगे। आपका व्यवहार करीबी रिश्तेदारों को ठेस पहुंचाएगा। जल्दबाजी के कारण आपके लव पार्टनर से कहा सुनी हो सकती है। मन को शांत रखें। 

कुंभ : कुंभ राशि वालो की कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। आपको आर्थिक मामलों में विशेष ध्यान देना होगा। आप शिवलिंग पर शहद और गंगाजल का अभिषेक करें,  आपके सभी शारीरिक कष्ट दूर हो सकते हैं। 

मीन :  आपके घर में कोई शुभ समारोह मनाया जाएगा। बेरोजगारो को नौकरी प्राप्त होगी। अपने लव पार्टनर की संगति का आनंद लेने से आपका लव लाइफ मजबूत होगी। 

अब अंत में जान लेते हैं आज का महाउपाय :  आज के दिन महादेव के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही रूद्राक्ष भी अर्पित करें। फिर 11 माला "नम: शिवाय" का जाप करें। ऐसा करने से रोजगार से संबंधित दिक्कते दूर होती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News