Kisan Andolan 2024: आज शंभू व खनौरी बार्डर पर महिलाएं खोलेंगी मोर्चा

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 11:22 AM (IST)

पंजाब डेस्क:  पंजाब व हरियाणा के किसान शंभू व खनौरी बार्डर पर डटे हुए हैं। वहीं किसान आंदोलन का आज 25वां दिन है। वहीं बड़ी खबर सामने आ रही है कि आज महिला दिवस पर किसान आंदोलन में  शंभू व खनौरी बार्डर पर महिलाएं मोर्चा खोलेंगी। जानकारी मिली है कि आज दोनों बार्डरों पर लगभग 10 हजार महिलाएं पहुंचेगी और रोष प्रदर्शन करेंगी। दोनों बार्डरों की कमान आज महिलाओं के हाथ में होगी। वहीं आपको बता दें कि आज महिला दिवस है। किसान आंदोलन में पहुंचने वाली महिलाओं के लिए हर सहूलियत की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें : Rain Alert: पंजाब में आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल 

किसान नेता सरवन पंधेर ने कहा कि गत दिन मोदी जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे लेकिन इस दौरान उन्होंने जम्मू के किसानों के लिए भी कुछ भी ऐलान नहीं किया।  किसान नेता पंधेर ने कहा कि लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है। वहीं पंधेर ने कहा कि ये किसान आंदोलन अब लंबा चलने वाला है। जिक्रयोग्य है कि किसान दिल्ली में जंतर-मंतर में पहुंचे हैं। जानकारी मिली है कि इस दौरान कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है।  किसानों का कहना है कि सरकार ट्रेक्टर-ट्राली को लेकर बहाने बना रही है, दरअसल केंद्र सरकार किसानों को दिल्ली कूच करना ही नहीं देना चाहते। वहीं बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत रखी है जिसे किसान-मजदूर महापंचायत नाम दिया है। 

यह भी पढ़ें : SOE स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए अहम खबर, इस तक दिन तक करें आवेदन

इस दौरान केरल से भी किसानों का एक इकट्ठ दिल्ली की रवाना हुआ, वहीं यह भी पता चला है कि तमिलनाडु में किसानों को ट्रेन टिकट नहीं दी गई। टिकट न देने के मामले में किसानों ने 2 घंटे ट्रेनों का चक्का जाम रखा। जिस पर रेलवे पुलिस ने किसानों पर मामला दर्ज कर लिया है। किसान नेता सरवन पंधेर ने ऐलान किया है कि  किसान द्वारा 10 मार्च को ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा।  दोपहर 12 से 4 बजे तक ट्रेनों को रोका जाएगा। जिसके चलते वह देवीदासपुरा व अमृतसर में किसानों को संबोधित करने जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News