Punjab के टोल प्लाज़ा पर लगेगा ताला! किसानों की बड़े संघर्ष की चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 06:41 PM (IST)

फिरोज़पुर: रेलवे लिंक प्रोजेक्ट को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। मल्ला वाले से घरियाला स्टेशन तक बन रही रेलवे लाइन के लिए किसानों ने बड़ा मुआवजा मांगते हुए मोर्चा खोल दिया है। किसानों का कहना है कि जमीन के बदले उन्हें सिर्फ 3 से 6 लाख रुपये प्रति एकड़ दिए जा रहे हैं, जबकि यह बेहद कम है। उनकी मांग है कि हर प्रभावित किसान को कम से कम सवा करोड़ रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाए, ताकि जमीन का वास्तविक मूल्य मिल सके।

किसान नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 30 अप्रैल तक उचित मुआवजा जारी नहीं किया गया, तो 4 मई से पूरे पंजाब के टोल प्लाज़ा अनिश्चितकाल के लिए फ्री कर दिए जाएंगे।

किसानों का आरोप है कि यह रेलवे लाइन दोआबा और माझा क्षेत्र को जोड़ने के लिए बनाई जा रही है, लेकिन जमीन अधिग्रहण में न्याय नहीं किया जा रहा। अब पूरा मामला केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की ओर बढ़ता दिख रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News