पंजाब बंद की कॉल के बीच व्यापार मंडल का ऐलान, पढ़ें...
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 06:47 PM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर गोराया) : सफाई कर्मचारियों द्वारा 30 जुलाई को पंजाब बंद की कॉल से जुड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब बंद के आह्वान का व्यापार मंडर गुरदासपुर ने भी समर्थन करने का ऐलान किया है। बता दें कि, अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर बैठे है और इन्हीं मांगों के समर्थन में 30 जुलाई को पंजाब बंद का आह्वान किया है।
हालांकि इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन ने शहर के सीवरेज को ब्लोक करने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन व्यापार मंडल के अध्यक्ष दर्शन महाजन ने यूनियन के सदस्यों से बात की कि सीवरेज जाम करने से शहरवासियों को परेशानी होगी, जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने अपना फैसला वापस ले लिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दर्शन महाजन का कहना है कि, सरकार को सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को मान लेना चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

