सुसाइड करने के लिए नहर में लगाई छलांग, ट्रैफिक मार्शल ने ऐसे बचाई महिला की जान

punjabkesari.in Thursday, Sep 01, 2022 - 12:17 PM (IST)

लुधियाना(सुरिन्द्र सन्नी): शहर से गुजरने वाली सिधवां नहर में एक महिला डूब रही थी। वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक मार्शल ने उसे अपनी पगड़ी खोल कर बचा लिया। 

मामला दुगरी रोड ट्रैफिक लाइटों का है जहां पर ए.एस.आई. बलविंदर सिंह सैनी और ट्रैफिक मार्शल सुच्चा सिंह अपनी ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने देखा कि एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद दोनों ट्रैफिक कर्मी और कुछ आम लोग तुरंत नहर की तरफ भागे। इतने में सुच्चा सिंह ने अपनी पगड़ी खोलकर महिला की तरफ फैंक दी, जिसे पकड़ कर वह बाहर आ गई। नहर से निकालते वक्त महिला बेहोश हो चुकी थी।

ट्रैफिक कर्मियों ने उसे प्राथमिक चिकित्सा देकर स्थानीय थाना पुलिस को सूचित कर दिया है। फिलहाल मामला पारिवारिक क्लेश का बताया जा रहा है जिसके चलते महिला ने आत्महत्या करनी चाही। इसी के चलते उसने नहर में छलांग लगाई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News