दर्दनाक हादसा: तेज़ रफ्तार कार ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर ही थमीं दोनों की सांसे

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 10:26 PM (IST)

अमृतसर : थाना लोपोके के अंतर्गत आने वाले गांव प्रीत नगर में एक तेज़ रफ्तार कार द्वारा मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को कुचल दिए जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान फतेह सिंह (45) और उनकी पत्नी बलजीत कौर के रूप में हुई है।
मृतक के भतीजे लाभ सिंह ने बताया कि फतेह सिंह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने ससुराल गांव भीलोवाल कच्चा से लोपोके जा रहे थे। जब वे गांव प्रीत नगर के पास पहुंचे, तो सामने से गलत साइड से आ रही एक तेज़ रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार उन्हें काफी दूर तक घसीटती ले गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना लोपोके की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार नंबर (एच.आर.-10, डब्ल्यू.-4154) के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News