रिटा. अध्यापिका के साथ घटा दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से मौत
punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2023 - 07:28 PM (IST)

चब्बेवाल (गुरमीत) : थाना चब्बेवाल के अंर्तगत गांव जियाण में एक रिटा. अध्यापिका की गंदे पानी के तलाब में गिर कर डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार थाना चब्बेवाल पुलिस को मृतका के भाई जसवीर सिंह निवासी जियाण ने बताया कि उसकी बहन महिंदर कौर पुत्री लछमण सिंह निवासी जियाण जो अध्यापिका के पद से सेवानिवृत्त थी।
वह रोजाना की तरह आज सुबह करीब 5 बजे गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई थी, काफी समय बीत जाने पर भी उसकी बहन महिंदर कौर वापस नहीं आई। तलाश करने पर महिंदर कौर का शव गांव के बाहर निकासी गंदे पानी के तलाब में से मिला। थाना पुलिस ने मृतकां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।