बटाला में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ.त
punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 09:44 PM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): बटाला के समीप रेलवे स्टेशन छीना के पास पठानकोट से अमृतसर जा रही सुपर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए जी.आर.पी. बटाला के इंचार्ज ए.एस.आई. कुलदीप सिंह और ए.एस.आई. सफी मसीह ने बताया कि पठानकोट से अमृतसर जा रही सुपर एक्सप्रेस ट्रेन जब छीना रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची, तो एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर पास की झाड़ियों में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल, बटाला के डेड हाउस में रखवा दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

