फ्लेक्स लगाते समय युवक के साथ दर्दनाक हादसा, हालत गंभीर, मचा हड़कंप
punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 01:53 PM (IST)
बरनाला (पुनीत) : बरनाला के स्थानीय गड्डा खाना चौक के नजदीक आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां फ्लेक्स लगाते समय एक युवक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया।
सिविल अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर गगनदीप सेखों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह निर्भय सिंह नामक युवक को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। युवक फ्लेक्स लगाने के दौरान ऊंचाई से नीचे गिरा था। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, फ्लेक्स लगाते समय युवक को करंट लगने की आशंका है, जिसके कारण उसने अपना संतुलन खो दिया और नीचे गिर गया। डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक सहायता देने के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

