फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रही युवती के साथ ट्रेनर ने बेशर्मी की सारी हदें की पार!
punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 05:56 PM (IST)

नवांशहर: सेना में भर्ती होने के लिए ट्रेनिंग ले रही एक लड़की को ट्रेनर फ़ौज का फॉर्म भरने के बहाने होटल के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने ट्रेनर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ी है। वह सेना में भर्ती होना चाहती थी जिसके चलते 2022 की शुरुआत से अक्टूबर 2022 तक फ़ौज में भर्ती होने की पहले ही ट्रेनिंग लेने के लिए वह गांव के पंचायत के मैदान में सुखविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के पास जाती थी। उसने बताया कि बीती 4 जून को सुखविंदर सिंह ने अपने मोबाइल फोन से कॉल कर बताया कि उसे सेना में भर्ती होने के लिए फॉर्म भरना है। इसके बाद वह अपने सभी दस्तावेज़ों के साथ घर आ गई। सुखविंदर सिंह ने उसे अपनी कार में बैठाया और बठिंडा के एक होटल में ले गया। जहां वह 7-8 दिनों तक रहे।
उसने बताया कि उसके बार-बार विरोध करने के बावजूद भी सुखविंदर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने बताया कि जिस होटल में उसे सुखविंदर ने रखा था, उसे उस होटल का नाम नहीं पता है लेकिन वह होटल की पहचान कर सकती है। उसने बताया कि उसके पास जो फोन था उसने सिम के साथ फोन कहीं फेंक दिया और उसे वह जगह नहीं पता है। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here