ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिया आश्वासन, कही यह बात

punjabkesari.in Wednesday, Oct 06, 2021 - 01:42 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब रोडवेज/पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन व पीआरटीसी कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर 6 अक्तूबर को फिर से हड़ताल कर 4 घंटे के लिए पंजाब के सभी बस स्टैंड को बंद करने की चेतावनी दी थी। ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग ने इस मुद्दे को लेकर आज सुबह मीटिंग बुलाई जिसमें ट्रांसपोर्ट मंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बात कर कर्मचारियों के साथ 12 अक्तूबर को मीटिंग करने का निर्णय लिया है। इसमें उनकी उचित मांगों की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यूनियन का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता संभालने से पहले कर्मचारियों से वादे किए थे कि उन्हें जल्द पक्का कर दिया जाएगा परंतु कैप्टन टालमटोल करते रहे। इसी कारण समूह कर्मचारियों में रोष है। यूनियन फिर से अपनी मांगों को लेकर धरने-प्रदर्शन करने की तैयारी में थी तो मौके पर ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को सुना जाएगा और जल्द ही उनकी मांगों का हल निकालने पर विचार होगा।

उधर पंजाब रोडवेज/पनबस कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें जल्द से जल्द नहीं मानी गई तो 11, 12 व 13 अक्तूबर को हड़ताल की जाएगी और सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी के घर का घेराव भी किया जाएगा। बता दें आज पंजाब के सभी शहरों के बस स्टैंड को बंद कर 10 से 2 बजे तक प्रदर्शन किया जाना था। अगर ऐसा हो जाता तो आम जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News