Highway पर सिलेंडरों से भरे ट्रक की कार के साथ भयानक टक्कर, जाने क्या बने हालात
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 01:50 PM (IST)
जलालाबाद (आदर्श, जतिंदर): फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर बबलू एन्क्लेव के पास आज सुबह करीब 10 बजे सिलेंडर से भरे ट्रक और कार में टक्कर हो गई। इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। हादसे में कार बुरी तरह डैमेज हो गई, जबकि कार ड्राइवर बाल-बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर से भरा ट्रक फाजिल्का की तरफ से आ रहा था। बबलू एन्क्लेव पहुंचने पर ट्रक ड्राइवर ने ओवरटेक करते समय लापरवाही से कार को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से कार का कंट्रोल खो गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। कार ड्राइवर ने बताया कि वह फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ी नंबर PB 30AA 2-2742 में डीजल भरवाकर वापस बठिंडा जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय लापरवाही से उसकी कार को टक्कर मार दी और कार का कंट्रोल खो गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। पीड़ित कार ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी से ही उसके परिवार का गुज़ारा होता है और इस हादसे में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर PCR पुलिस पार्टी जलालाबाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कार ड्राइवर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसके नुकसान का मुआवजा दिया जाए और उसे इंसाफ दिया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

