Punjab: मोहाली थाने से 2 नाइजीरियाई युवक फरार, पुलिस के फूले हाथ-पांव

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 06:06 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पुलिस थाने से 2 नाइजीरियाई युवक के फरार होने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार जिला मोहाली के थाना सदर खरड़ में पूछताछ के लिए लाए गए 2 नाइजीरियाई युवक पुलिस हिरासत से फरार हो गया। मौके पर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और वेटिंग हॉल में बैठे शिकायतकर्ताओं में भी भगदड़ मच गया। हलचल देख पुलिस कर्मी आरोपियों के तलाश में भागे। इस दौरान पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी रात के अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब हो गया। 

ऐसे हुए फरार

बताया जा रहा है कि,  जहां दोनों आरोपियों को बैठाया गया था वह कमरा हवालात और वॉशरूम के बिल्कुल पास है। आज दोपहर करीब 1.45 बहजे दोनों युवकों ने भागने प्लानिंग बनाई और कमरे की खिड़की तोड़ कर बाहर निकलकर थाना परिसर की पिछली बाउंड्री वॉल फांदकर झाड़ियों और सुनसान इलाके में भाग निकले। इस दौरान एक को काबू कर लिया लेकिन दूसरा झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया।

सर्च अभियान के दौरान एक काबू

इस संबंधी जानकारी देते हुए SHO और DSP खरड़ ने बताया कि पुलिस ने तुरन्त थाने के पीछे स्थित एरिया की घेराबंदी कर दी। सर्च आपरेशन के बाद एक को झाड़ियों से काबू कर लिया लेकिन एक भागने में कामयाब हो गया। जिसकी पुलिस लगातार तलाशी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस केस में पूछताछ!

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नाइजीरियाई युवकों से लुधियाना की एक युवती द्वारा दी गई मारपीट और दुराचार की शिकायत के आधार पर पूछताछ के लिए लाया गया था। अन्य सूत्रों का कहना है कि, युवकों पर एनडीपीएस एक्ट का मामला हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News