पंजाब की 2 यूनिवर्सिटियों को मिले नए वाइस चांसलर, आदेश जारी

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 11:56 AM (IST)

फरीदकोट (राजन): पंजाब सरकार ने राज्य में 2 यूनिवर्सिटीयों के उप कुलपति नियुक्त किए हैं। डॉ. राजिंदर बांसल को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंसेज फरीदकोट का वाइस चांसलर (वी.सी.) नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल अगले 3 वर्षों का होगा। वहीं डॉ. अरविंद कुमार बांसल को जालंधर स्थित आई.के. गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय का उप कुलपति नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार की ओर से वी.सी. की नियुक्ति के लिए 3-3 उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को भेजा गया था। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भेजे गए इस पैनल में से इन दोनों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

डॉ. राजिंदर बांसल पंजाब के जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट हैं और मेडिकल क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान है। उनकी नियुक्ति के बाद बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंसेज के प्रशासनिक एवं अकादमिक कामकाज को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पी.ए.यू.) लुधियाना के नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, क्योंकि डॉ. सतबीर सिंह गोसल 18 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila