टू-व्हीलर खरीदने व बेचने वालों के लिए जरूरी खबर, डीलर्स ने 25 से 28 जून तक...
punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 10:38 AM (IST)
जालंधर (अरोड़ा): गर्मी की छुट्टियों की वजह से स्कूटर मार्केट की दुकानें 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी। यह फैसला जालंधर टू-व्हीलर डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान तजिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में लिया गया। इस मौके पर दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
मीटिंग के बाद प्रधान ने उक्त फैसले के बारे में जानकारी देते हुए टू-व्हीलर खरीदने या बेचने वाले ग्राहकों से निवेदन किया कि वह अगर वाहन लेना या बेचना चाहते हैं तो वह 25 जून से पहले या 28 जून के बाद मार्केट में आएं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि 29 जून से दुकानें पहले की तरह खुलेंगी। इस मौके पर हरप्रीत सिंह नीटू, मंदीप सिंह बल्लू, मनप्रीत सिंह बिंद्रा, अरविंद कुमार, अमलेश कुमार, सुरेश कुमार कालरा और राघव आदि भी मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

