Jalandhar में टू-व्हीलर डीलरों का विरोध, RTA के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पढ़ें पूरा मामला

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 08:36 PM (IST)

जालंधर : टू व्हीलर डीलर एसोसिएशन ने आज डीसीपी से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक, एसोसिएशन ने जालंधर के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों को एक मांग पत्र सौंपा है। इस दौरान एसोसिएशन ने प्रधान तेंजिदर सिंह परदेसी ने आरोप लगाते कहा कि,  जालंधर में टू व्हीलर के फाइनेंस से जुड़े मामलों में घोटाला चल रहा है। उन्होंने बताया कि कई एजेंसियां फाइनांस पर खरीद गए वाहनों की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) पर हाइपोथिकेशन (HP) दर्ज नहीं होने दे रही है। इसी के चलते फाइनेंस की गई गाड़ियों की RC पर कंपनी का नाम तक दर्ज नहीं होता।

इस घोटाले के चलते जब कोई वाहन सेकेंड हैंड मार्केट में बिकने के लिए आता है तो  खरीददार को सही जानकारी नहीं मिल पाती। ग्राहक को पता ही नहीं चलता कि ये वाहन किस फाइनेंस कंपनी की अंतर्गत है। एसोसिएशन के प्रधान ने आगे बताया कि, ऐसे में जब RC पर फाइनेंस कंपनी का नाम दर्ज नहीं होता तो कई वाहन आसानी से बिक जाती है। लेकिन बाद इसका खुलासा तब होता होता जब फाइनेंस कंपनी रिकवरी के लिए कार्रवाई करती है। इन सबसे वाहन खरीदने वालों भारी नुकसान होता है। ये सब  जालंधर के विभिन्न एजेंसियों के कुछ लोगों की मिलीभगत है। एसोसिएशन ने उक्त मामले को लेकर जांच और जिम्मेदार अधिकारियों व लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले पर प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News