AAP का उदय दिल्ली के घर-घर में देगा दस्तक, लुधियाना से पैदल होगा रवाना

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2020 - 08:08 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): आम आदमी पार्टी का उदय लुधियाना में रहता है, जिसका नाम उदयभान है, जिसने अपना समूचा जीवन ही पार्टी को समर्पित कर दिया है। पेशे से वह आटो चालक है। उसका आटो रिक्शा ही उसका घर है। जिसमें वह पिछले कई वर्षों से रहता व सोता है। इस आटो रिक्शा को उसने पार्टी के झंडो व बैनरो से चारो ओर शिंगारा हुआ है। उसने पार्टी के प्रति सर्मपित होने के बाद अपने घर की तरफ कभी मूंह नहीं किया। एक बेटी है जो अपने मामा के पास शिक्षा ग्रहण कर रही है। 

56 वर्षीय उदयभान ने भावुक होते हुए बताया कि उसकी धर्म पत्नी व एक बेटे समेत तीन बेटियों की मौत हो चुकी है। उसका अपने भगवान पर पूरा भरोसा है। जिस भी रजा में भगवान रख रहा है, वह खुश व संतुष्ट है। वह अपनी रोज की मेहनत मजदूरी से अपनी एकेली बेटी को आईएएस बनाएगे। यह ही उनके जीवन का एक मकसद है। उदयभान ने बताया कि अब दिल्ली में विधान सभा के चुनाव होने जा रहे है, उसके प्रचार हेतु वह 12 जनवरी को यहां के विश्वकर्मा चौंक से दिल्ली के लिए पैदल यात्रा पर जा रहे है। उनका लक्ष्य 22 जनवरी तक दिल्ली पहुंच कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्राप्तियों व भविष्य की रणनीति के बारे में दिल्ली के एक-एक घर में दस्तक देकर अवगत करवाएगे। 

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में केजरीवाल की सरकार को बनने से कोई नहीं रोक सकता। इसके बाद पंजाब में 2022 में आप की सरकार लोगो की अपनी सरकार होगी। इसका उनको पूरा यकीन है। उदयभान ने बातचीत के दौरान बताया कि वह देश के मौजूदा राजनीतिक नेतायों में से अरविंद केजरीवाल को एक ईमानदार नेता के रूप में देखते है, उसकी यह दिलीं इच्छा है कि जब 2029 में केन्द्र में सरकार बने तों उसकी अगवाई अरविंद केजरीवाल करे ताकि देश प्रगति के रास्ते से आगे बढ़े। गरीब व आम जनता तक सरकारी स्कीमो का लाभ यकीनन तौर पर पहुंच सके। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के हलका आत्म नगर के इंचार्ज रविंदरपाल सिंह पाली भी उपस्थित थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News