अवैध संबंधों के शक के चलते भतीजों द्वारा चाचा का कत्ल, उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 08:33 PM (IST)

श्री कीरतपुर साहिब (बाली) : चाचा के अपनी माता के साथ अवैध संबंधों का शक होने के कारण दो भतीजों ने अपने चाचा को नहर में धक्का देकर उसका कत्ल कर देने का मामला सामने आया है।
थाना श्री कीरतपुर साहिब के SHO सब इंस्पैक्टर गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को बलजीत कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव अटारी थाना श्री कीरतपुर साहिब ने बताया कि उनके पिता सुभाष चंद 23 सितम्बर को घर से काम के लिए गए थे, पर वापस नहीं आए। जिसके बाद उन्हें पता लगा कि 23 सितम्बर 2022 को रात्रि 8.30 बजे सुभाष चंद अपने भतीजों संजीव कुमार उर्फ संजू तथा भूपेन्द्र कुमार उर्फ काला दोनों पुत्र गुलजार सिंह निवासी गांव अटारी के साथ भाखड़ा नहर की पटड़ी से गांव गरदले वाली साइड को जा रहे थे, परंतु संजीव कुमार तथा भूपेन्द्र कुमार दोनों वापस आ गए थे, पर सुभाष चंद वापस नहीं आया था। बलजीत कुमार ने बताया कि उन्हें पता लगा कि संजीव कुमार तथा भूपेन्द्र कुमार ने उनके पिता को भाखड़ा नहर की पौड़ियों से धक्का दे दिया था। अब उन्हें पता लगा कि उनके पिता का शव गांव लंब जिला पटियाला में नहर से बरामद हुआ है। बलजीत सिंह ने बताया कि पिता सुभाष चंद की मौत के लिए वजह रंजिश यह बताई कि संजीव कुमार व भूपेन्द्र कुमार दोनों यह शक करते थे कि उसके पिता के उनकी माता के साथ अवैध संबंध हैं, जिस कारण वे उनके पिता के साथ झगड़ते रहते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News