पति की शर्मनाक करतूत, Instagram पर पत्नी की होश उड़ा देने वाली Video कर दी अपलोड..

punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2023 - 11:51 AM (IST)

मोहाली: फर्जी इंस्टाग्राम आई.डी. बना पत्नी की न्यूड वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी पति और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस को दी शिकायत में परमजीत सिंह ने बताया कि उसके 4 बच्चे हैं, जिनमें से उसकी बेटी रमनजीत कौर की शादी हो चुकी है। ससुराल में घरेलू विवाद के कारण वह कुछ समय से उनके पास रह रही है। 15 अप्रैल को एक इंस्टाग्राम आई. डी. से बेटी के बारे में गलत मैसेज भेजे गए।

उन्होंने बताया कि बेटी अभी मैसेज पढ़ ही रही थी कि वह व्यक्ति ने आई.डी. डिलीट कर दी। कुछ समय बाद आरोपी ने अन्य जाली आई.डी. तैयार की और रिश्तेदारों को जोड़ लिया। कुछ समय बाद व्यक्ति ने बेटी के लिए गलत मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इसके बाद न्यूड वीडियो भेज दिया। उसके साले के बेटे और फिर बेटी को भी इंस्टाग्राम पर उसके लिए अनुचित संदेश और फिर नग्न वीडियो भेजना शुरू कर दिया।

 2020 में हुई थी शादी
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2020 में मनदीप सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। जांच के बाद पुलिस ने मंदीप और राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News