पंजाब के इस अस्पताल में हंगामा, जमकर चले ईंट पत्थर
punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 05:12 PM (IST)

फरीदकोट : जिले के सिविल अस्पताल में आज 2 पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट व ईंट पत्थर चले जिस दौरान कई लोग गंभीर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह विवाद 2 दिन के बच्चे को लेकर हुआ है। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फरीदकोट एस.पी. डी.एस.पी. मौके पर पुलिस पार्टी सहित पहुंचे, तब तक हंगामा करने वाले आरोपी वहां भाग गए।
इस संबंधी जानकारी देते हुए किरण नामक महिला ने बताया कि उसकी बेटी कमलजीत कौर की शादी मुदकी में हुई थी और पिछले 6 महीनों से उनके पास रही थी। इसी उसने जिले के सिविल अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। उसके ससुरवाल वाले उससे आए दिन झगड़ा करते रहते थे। बच्चे होने के खबर सुन कर वह बेटे को लेने के आए। मना करने पर जब उन्होंने जबरन बच्चे को ले जाने की बात की तो इस दौरान हंगामा हो गया। आरोपियों ने उनके ऊपर ईंट पत्थरों से वार करने शुरू दिया।
महिला ने बताया कि इस झगड़े दौरान उनका पति, बेटा व अन्य कई रिश्तेदार गंभीर घायल हो गए। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हंगामा करने वालों जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Shardiya Navratri: इस साल पूरे 9 दिन तक रहेंगे शारदीय नवरात्रि, देखें पूरी List

Chitrakoot News: युवक की हत्या कर चेहरा जलाने के मामले में पत्नी और दो रिश्तेदार गिरफ्तार

प्रियंका गांधी कल मप्र दौरे पर जाएंगी, जनसभा को करेंगी संबोधित

सतना: भरभराकर गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, 1 शव बरामद