पंजाब विधानसभा के बाहर हंगामा: Bawa Henry को AAP विधायिका ने मारा धक्का... Video Viral

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 10:51 AM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के बाद उस समय हंगामा हो गया जब जालंधर नॉर्थ के विधायक बावा हैनरी और नकोदर से आम आम आदमी पार्टी की विधायक इंद्रजीत कौर मान में तकरार हो गई। विधानसभा से बाहर निकलते ही बावा हैनरी मीडिया से बातचीत कर रहे थे। वह कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा के समर्थन में बयान दे रहे थे।

इसी दौरान नकोदर हलके से आम आदमी पार्टी की विधायक इंद्रजीत कौर मान वहां पहुंचीं और बावा हैनरी को धक्का देते हुए कहा, “ये हमारा खेमा है, अपने खेमें में जाकर बात करें।” इस दौरान बावा हैनरी ने कहा, “मैडम, मुझे हाथ मत लगाना।” वहीं कुछ देर बाद इंद्रजीत कौर मान ने माहौल शांत करने की कोशिश करते हुए कहा, “आप मेरे भाई हैं, अपने खेमें में जाकर बात करें।” विधानसभा परिसर में हुई इस नोकझोंक का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News