जालंधर में 30-35 युवकों ने मचाया हंगामा, 12 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग
punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 06:50 PM (IST)
जालंधर (सोनू): जालंधर में गोलियां चलने की वारदात सामने आई है। शहर के सबसे सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले कैंट में सरेआम गुंडागर्दी के साथ फायरिंग भी हुई। जानकारी के मुताबिक, देर रात कैंट में गुंडागर्दी का खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसके बाद लोगों में दहशत के माहौल में पाया जा रहा है। दरअसल, कैंट के मोहल्ला नंबर 30 में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहिया वाहनों पर सवार 30 से 35 नौजवान देर रात 11:30 बजे मोहल्ले में पहुंचे और गालियां देते हुए गोलियां चलाने लग गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दिखाई दे रहा है कि बेखौफ हमलावरों ने 12 मिनट तक गुंडागर्दी का नाच किया। इस दौरान गोली लगने से कार और 2 एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत रही कि इस हमले में किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है। वहीं इस मामले को लेकर एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि पुलिस को कल रात 11 बजे से 12 बजे के बीच कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन इलाके में हुई हाथापाई के दौरान गोली चलने की घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह घटना एक ही जगह पर रहने वाले लोगों या उनके जानकारों के बीच हुई झड़प के बाद हुई थी। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और उन्हें नामजद कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

