विक्की गौंडर के साथी इंद्रजीत सिंह को जेल भेजा
punjabkesari.in Thursday, Dec 28, 2017 - 03:32 PM (IST)

पटियाला/राजपुरा(बलजिन्द्र/चावला): सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला-2 द्वारा गिरफ्तार किए गए नाभा जेल ब्रेक मामले के मुख्य साजिशकत्र्ता व गैंगस्टर विक्की गौंडर के साथी इंद्रजीत सिंह संधू को राजपुरा पुलिस द्वारा सख्त सुरक्षा प्रबंधों में पटियाला के ए.सी.जे.एम. रमन कुमार की अदालत में पेश किया गया।
जहां से इंद्रजीत सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इंद्रजीत सिंह को पटियाला पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया कि इंद्रजीत सिंह विक्की गौंडर, बंबीहा और नीटा दयोल का नजदीकी साथी है।