Live Suicide: लड़के ने वीडियो बनाकर खाया जहर, हैरान करने वाला है पूरा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2020 - 05:54 PM (IST)

सुनाम उधम सिंह वाला: नज़दीकी गांव मोड़ा में एक नौजवान द्वारा जहरीली चीज़ पीकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक का स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 

PunjabKesari

इस संबंधित मृतक के परिवार ने बताया कि गांव मोड़ों का लवप्रीत सिंह लड़की के साथ प्यार करता था और विवाह करवाना चाहता था। दोनों में 3 साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। आरोप है कि लड़की वाले अक्सर लड़के पर पैसों के लिए दबाव बनाते थे। कई बार मदद भी की गई लेकिन अब उनकी तरफ से मोटी रकम की मांग की गई, जिसके चलते वह इतना पैसा देने से असमर्थ थे तो लड़की ने विवाह करने से इंकार कर दिया।

PunjabKesari

उसके परिवार वाले हमारे लड़के लवप्रीत को मारने की धमकियां देते थे और उसके पीछे भी लगे थे जिसके चलते लवप्रीत ने ज़हरीली चीज़ खाकर आत्महत्या कर ली। लवप्रीत की तरफ से ज़हरीली चीज़ खाकर वीडियो भी बनाई गई जिसमें वह लड़की और उसके परिवार वालों का ज़िक्र कर रहा है। इस संबंधित महिला चौकी के इंचार्ज से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि लड़के के पिता गुरजंट सिंह के बयानों के आधार पर लड़की सहित कुछ व्यक्तियों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News