SOI की रैली में चलीं गोलियों की हुई वीडियो वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2019 - 12:04 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): स्टूडैंट्स आर्गेनाइजेशन आफ इंडिया की रैली के दौरान 1 युवक द्वारा अपनी डब से पिस्तौल निकाल हवा में हवाई फायर करने की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें गोलियां चलाने वाला युवक सफेद रंग की गाड़ी में बैठ रैली के साथ जा रहा है और एक जगह गाड़ी को रोक लगातार हवाई फायर करता है। 

PunjabKesari

इस संबंध में जब आई.टी.आई. कालेज के अध्यक्ष बलजीत सिंह से सम्पर्क किया गया तो उसका कहना था कि आज एस.ओ.आई. द्वारा उन्हें आई.टी.आई. का उपाध्यक्ष व साहिल को अध्यक्ष बनाया गया है मगर जो युवक गोलियां चला रहा है वह उसके बारे में नहीं जानते। जोड़ा नाम का यह युवक कौन है और किस संस्था के साथ जुड़ा हुआ है। इसके बारे में कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। घटना सुल्तानविंड क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां यह बतानेयोग्य है कि आज रणजीत एवेन्यू स्थित आई.टी.आई. में स्टूडैंट्स यूनियन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए दो विद्यार्थियों को चुना गया था। जिस के बाद यह वीडियो वायरल हुई। जबकि चुने गए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष इस वीडियो के साथ अपना कोई भी नाता नहीं बता रहे। उनका कहना है कि वह उस युवक को भी नहीं जानते जो गोलियां चला रहा है। 


यह कहना है ए.डी.सी.पी. का
ए.डी.सी.पी. जगजीत सिंह वालिया का कहना है कि अभी उनके पास इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है जबकि वीडियो को देखने के बाद पुलिस इस पर बारीकी से जांच करवा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि यह लड़का कौन है और कहां पर गोलियां चला रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News