Vigilance Action : ग्लाडा का फील्ड ऑफिसर रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 06:32 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बुधवार को ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (GLADA) के फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात जोरा सिंह को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।  वीबी के आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त आरोपी को लुधियाना के ईशर नगर निवासी और जिला अदालतों लुधियाना में वकील के रूप में प्रैक्टिस करने वाले अमित राय की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें : बजट सत्र के चौथे दिन कांग्रेसियों का जबरदस्त हंगामा, जानें क्या बोले प्रताप सिंह बाजवा

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया और बताया कि उक्त आरोपी शिव विहार, गांव जसपाल बांगर, लुधियाना में लिंटल के साथ उनके निर्माणाधीन दो घरों को पूरा करने की अनुमति देने के लिए 4,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।  शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारी ने धमकी दी कि अगर दोनों मकानों के लिए रिश्वत की रकम नहीं दी गई तो वह निर्माण नहीं होने देगा और उसे कहा कि रिश्वत की रकम GLADA के अन्य अधिकारियों के साथ सांझा की जाएगी।

इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद लुधियाना रेंज की एक वीबी टीम ने जाल बिछाया और उक्त आरोपी को दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह शिकायतकर्ता से 4,000 रुपए की रिश्वत ले रहा था।  इस संबंध में पीएस वीबी रेंज लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।  उक्त अभियुक्त को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जायेगा।  इस मामले में आगे की जांच जारी है और GLADA के अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  पंजाब की कैटरीना कैफ का Bold Look, वनपीस ड्रेस में ढाया कहर


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News