Vigilance Action : पुलिस आफिसर के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप दो गिरफ़्तार
punjabkesari.in Friday, Oct 27, 2023 - 09:39 PM (IST)

लुधियाना (गौतम) : मर्डर मामले में से नाम निकलवाने के एवज में 4 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरेाप में विजीलेंस ने दो प्राइवेट लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार व जतिंदर कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ बस्ती जोधेवाल के सुभाष नगर के रहने वाले राजीव कुमार उर्फ रवि की शिकायत पर कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उपरोक्त आरोपियों ने एक कत्ल केस में से उसका नाम निकलवाने के लिए उससे 4 लाख रुपए लिए हैं। ब्यूरो की तरफ से विशाल कुमार और जतिन्दर कुमार के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया गया है। दोनों व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और इस सम्बन्धी आगे की जांच जारी है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर उनके संपर्को के बारे में पता लगाया जाएगा।
आरोपी विशाल कुमार ने शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाया कि उसके मालिक के लुधियाना के एक ए.डी.सी.पी. ( अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर) के साथ अच्छे सम्बन्ध हैं और वह कत्ल केस की पुलिस जांच करवा कर उसे बेकसूर साबित करवा सकता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि विशाल कुमार और जतिन्दर कुमार ने अगस्त 2020 में उससे 4 लाख रुपए ले लिए थे, परन्तु उसे पैसों के बदले कोई राहत नहीं मिली। उसे ढूँढने के लिए लगातार की गई पुलिस छापेमारी के दौरान उस ( शिकायतकर्ता) को गिरफ़्तार कर लिया गया।
आखिर में शिकायतकर्ता ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई और विजलैंस ब्यूरो को सबूत के तौर पर ऑडियो रिकार्डिंग प्रदान की। गहराई से जांच करने के बाद यह बात सामने आई कि दोनों मुलजिमों ने पुलिस केस में ए.डी.सी.पी. लुधियाना के साथ सम्बन्ध होना बताकर शिकायतकर्ता से 4 लाख रुपए रिश्वत ली थी।