विजीलैंस के समक्ष पेश नहीं हुए भरतइंद्र सिंह चहल और ब्रह्म मोहिंद्रा

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2023 - 08:56 AM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा आय से अधिक संपत्ति के विभिन्न मामलों की जांच के संबंध में पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा व पूर्व सी.एम. कै. अमरेंद्र सिंह के सलाहकार भरतइंद्र सिंह चहल को बुलाया गया था। लेकिन दोनों ही नहीं पहुंचे, जिसके बाद विजीलैंस ब्यूरो द्वारा दोनों को दोबारा सम्मन भेजकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। 

जानकारी के मुताबिक जांच में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा को विजीलैंस ब्यूरो कार्यालय में वीरवार को पेश होने के लिए कहा गया था।  ब्रह्म मोहिंद्रा ने विजीलैंस ब्यूरो के जांच अधिकारी को अपनी पेट संबंधी बीमारी का हवाला देते हुए कुछ दिनों बाद बुलाए जाने के लिए कहा था। इसके  बाद विजीलैंस ब्यूरो द्वारा ब्रह्म मोहिंद्रा को 17 मार्च को पेश होने के लिए सम्मन भेजा गया है। 

वहीं, आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चहल को पटियाला विजीलैंस कार्यालय में शुक्रवार को बुलाया गया था। सूत्रों का कहना है कि चहल भी विजीलैंस कार्यालय नहीं पहुंचे, जिसके बाद चहल को दोबारा सम्मन जारी करके 15 मार्च को विजीलैंस कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News