पंजाब में VIP कल्चर खत्म होगा, नहीं चाहिए 1000 सुरक्षा कर्मचारी

punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 10:25 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर/कपूरथला (अश्वनी, धवन, महाजन): मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज राज्य में वी.आई.पी. कल्चर खत्म करने का संकेत देते हुए कहा कि वह एक सामान्य व्यक्ति तथा प्रत्येक पंजाबी के भाई हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यप्रणाली में वी.आई.पी. कल्चर को खत्म किया जाएगा। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए 1000 सुरक्षा कर्मचारियों की जरूरत नहीं है। इस तरह मुख्यमंत्री ने अपनी सुरक्षा में कमी करने के संकेत दिए।
मुख्यमंत्री आज आई.के. गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कोई खतरा नहीं है इसलिए 1000 सुरक्षा कर्मचारियों की फौज उन्हें नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अन्य लोगों की तरह एक सामान्य व्यक्ति है।

चन्नी ने इंटैलीजैंस एजैंसियों द्वारा उनके जीवन को खतरे के दिए गए तर्क को रद्द करते हुए पुलिस को कहा कि उनकी सुरक्षा में कटौती की जाए। उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ है कि आरामदायक यात्रा के लिए उन्हें एक बड़ी कार चाहिए। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ की कार करदाताओं के धन से खरीदना गलत है। वह लग्जरी जीवन जीने के आदी नहीं हैं बल्कि पंजाबियों की सेवा करना चाहते हैं। वह सामान्य जीवन व उच्च विचार रखते हैं। इसलिए वी.आई.पी. कल्चर को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को उन्होंने अपने काफिले में शामिल वाहनों को भी कम करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि उनके फोन पर कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News