रशियन वीजा के झांसे में फंसाकर ठगे लाखों,  पुलिस ने ट्रैवल एजेंटों पर कसा शिकंजा

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 11:47 AM (IST)

फिरोजपुर (आनंद): विदेश भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामला थम नहीं रहे हैं। धोखाधाड़ी करने वाले ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसते हुए सदर फिरोजपुर पुलिस ने 7 लाख रुपये की ठगी के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई शिकायतकर्ता जगसीर सिंह पुत्र बलदेव सिंह, निवासी गांव रुखरी खुशाल सिंह वाला की शिकायत पर की है। इस बारे में जानकारी देते हुए सुखविंदर सिंह PPSDSP सिटी फिरोजपुर ने बताया कि जगसीर सिंह पुत्र बलदेव सिंह, निवासी गांव रुखरी खुशाल सिंह वाला ने SSP फिरोजपुर को एक एप्लीकेशन दी थी, जिसकी जांच रिपोर्ट PGD 648, UID 723581 तारीख 14 फरवरी 2026 के बाद SSP के आदेश पर यह केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दिए अपने बयान में जगसीर सिंह ने बताया कि आरोपी सुखदेव खान पुत्र मुखा राम निवासी पुराना बाजार तपा, जिला बरनाला, मंदीप कुमार पुत्र बलविंदर कुमार निवासी गांव मल्ले के रोड जीरा, पुलिस स्टेशन जीरा, जिला फिरोजपुर और सोमा रानी ​​पुत्री मुखा राम निवासी गांव सनेर रोड जीरा, जिला फिरोजपुर ने उसे रूस का वीजा दिलवाकर और रूस से लौटने पर उसे वापस रूस न भेजने का वादा करके कुल 7 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने बताया कि इस शिकायत की पूरी जांच के बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर फिरोजपुर में मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News