वृंदावन हादसे के चलते दुकानदारों का फैसला, बंद किया जगरांव
punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 03:32 PM (IST)
जगरांव (मालवा): वृंदावन में हुए नाव हादसे में पंजाब के करीब 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। आज इनमें से कुछ श्रद्धालुओं के शव जगरांव पहुंचे और उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच MP अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग और कई दूसरी राजनीतिक हस्तियों ने भी पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई।
शोक की इस घड़ी में जगरांव शहर के कई संगठनों ने पीड़ित परिवारों के साथ अपना दुख बांटने के लिए बाजार बंद रखे। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जगजीत सिंह कलेर, एस.आर. कलेर, नरेश वर्मा सहित अन्य जत्थेबंदियों द्वारा दुकानें बंद रखने का फैसला किया गया। आज सुबह से ही शहर में दुकानें बंद हैं।
आपको बता दें कि शुक्रवार को वृंदावन में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से यमुना नदी में पलट गया था। इस हादसे में अब तक लुधियाना के जगरांव के 10 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। स्टीमर पर करीब 30 लोग सवार थे, जिनमें से कई अभी भी लापता हैं। प्रशासन और बचाव दल मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

