नेशनल हाईवे-44 पर हादसा! हाईवे पर पड़े मलबे पर चढ़ा ट्रक
punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 10:38 AM (IST)
लुधियाना (गणेश/सचिन): पानीपत से अमृतसर जाने वाले नेशनल हाईवे-44 पर बीती रात करीब 3 बजे एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। हादसा उस समय हुआ जब हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा था और सड़क पर निर्माण सामग्री व मलबा पड़ा हुआ था।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने बताया कि सामने से आ रही एक कार की तेज व्हाइट लाइट अचानक उसकी आंखों पर पड़ी, जिससे कुछ क्षणों के लिए उसे सड़क स्पष्ट दिखाई देना बंद हो गया। इसी दौरान ट्रक सड़क पर पड़े निर्माण कार्य के मलबे पर चढ़ गया और हादसाग्रस्त हो गया।
गनीमत यह रही कि ट्रक की रफ्तार कम थी, जिसके चलते चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि हादसे में ट्रक को नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद चालक ने सड़क निर्माण कार्य कर रही एजेंसी और प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि निर्माण कार्य समाप्त होने के बाद सड़क पर पड़े मलबे को तुरंत हटाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि हाईवे पर छोड़ा गया मलबा किसी भी समय बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकता है।
स्थानीय लोगों ने भी निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल के आसपास पर्याप्त चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाने चाहिए, ताकि रात के समय वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

