पंजाब में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, जानें कब बदलेगा मौसम

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 06:53 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने ताजा मौसम चेतवानी जारी की है। विभाग के अनुसार आज से 13 जून तक  कई जिलो में गरज-चम के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने पंजाब के आज कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया और अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर, जालंधर में कोई चेतावनी जारी नहीं की। इसके साथ ही 9 जून को फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा, संगरूर, मुक्तसर, बरनाला व पटियाला में तेज लू की चेतावनी है। वहीं 11 से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी। इसके साथ ही 13 जून को भी यही ट्रेंड जारी रहेगा, जब पूरे राज्य में कुछ जगहों पर तेज हवाएं और बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, जालंधर, फतिहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर और मोहाली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News