पंजाब DGP द्वारा केंद्र सरकार से की इस मांग को लेकर राजा वड़िंग ने CM मान पर कसा तंज

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2022 - 04:52 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब डी.जी.पी. का केंद्र को पत्र लिखने पर कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने मान सरकार पर निशाना साधा है। जानकारी के पंजाब में कानून व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने केंद्र से अर्धसैनिक बलों की कम्पनियों की मांग की है। गौरतलब है कि डी.जी.पी. वी.के. भावरा ने केंद्रीय गृहमंत्रालय को पत्र लिख कर अर्धसैनिक बलों की 10 कम्पनियों की मांग की है। इस संबंध में पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि यह मान लेना चाहिए कि मान सरकार सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए फेल हो रही है। कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने मान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब के कमांडो दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में लगाए गए हैं और पंजाब सी.एम. मान केंद्र सरकार से खतरों से निपटने के लिए मदद मांग रही है। 

PunjabKesari

पत्र में पंजाब पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। पटियाला हिंसा, मोहाली में इंटेलिजेंस विंग के ऑफिस पर अटैक किया गया। इसके पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई., खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा, गैंगस्टर आदि का हाथ बताया जा रहा है। पंजाब में कई जगहों से आर.डी.एक्स सहित अन्य विस्फोटक सामग्री का बरामद होना भी बताया है। डी.जी.पी. भावरा ने जून महीने में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले फोर्स भेजने को कहा है क्योंकि इस दौरार पंजाब का माहौल बिगड़ने का डर रहता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News