1 अप्रैल से चंडीगढ़ में महंगाई का झटका, पानी-बिल और बुकिंग के दाम बढ़े

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 11:03 AM (IST)

चंडीगढ़: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही चंडीगढ़ वासियों पर आर्थिक बोझ बढ़ने जा रहा है। बुधवार से पानी के बिल, सीवरेज सेस, कूड़ा उठाने की दरों और कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग में 5 से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। नगर निगम ने यह बढ़ोतरी वार्षिक राजस्व वृद्धि नीति के तहत की है।

इसका उद्देश्य शहर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निगम की आय बढ़ाना है। चूंकि यह नगर निगम चुनाव का साल है, इसलिए इस फैसले का विरोध भी देखने को मिल सकता है। संभावना है कि विपक्ष इस मुद्दे को न सिर्फ सियासी तौर पर उठाएगा, बल्कि हाउस में भी कड़ा विरोध दर्ज कराया जा सकता है।

कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग बढ़ी
पहली अप्रैल से कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग भी महंगी हो गई है। अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार बुकिंग दरों में 5 से 10 फीसदी तक की वार्षिक बढ़ोतरी की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News