पंजाब के इन 5 जिलों के लिए जारी हुआ Alert, पढ़ें मौसम की ताजा अपडेट
punjabkesari.in Sunday, Mar 16, 2025 - 06:43 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। पंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार पंजाब के 5 जिलों होशियारपुर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, गुरदासपुर और पठानकोट में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में बढ़ रही गर्मी के बीच बीते कुछ दिनों से ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली है। वहीं आज अगर बारिश होती है तो फिर से तापमान में गिरावट आएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here