Weather:  अगले 24 घंटे को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, Alert पर  पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 09:34 AM (IST)

चंडीगढ़: मॉनसून और वेस्टर्न डिस्टर्बेस के तालमेल ने पिछले दिनों शहर में भारी बारिश की, लेकिन एक बार फिर चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए, येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने पंजाब के जिला फिरोजपुर, बरनाला,  संगरूर, मोगा, मानसा में  अगले  2-3 घंटों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 

केंद्र के साइंटिस्ट बी- ए. के. सिंह के मुताबिक एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव है, जिसकी वजह से यह अलर्ट दिया किया गया है कि अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस डिस्टर्बेस के साथ ही लॉन्ग फोरकास्ट में यह एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेस देख रहे हैं, हालांकि कब तक चंडीगढ़ पहुंचेगा यह अभी साफ नहीं है। हम लगातार उसे ऑब्जर्व कर रहे हैं। शुक्रवार तक साफ हो जाएगा कि उसकी क्या स्थिति हैं। कई बार डिस्टबैंस नॉर्थ से निकल जाते हैं, ऐसे में अभी यह कहना है कि वह कब और कहां कैसे रिएक्ट करेगा मुश्किल है।

पिछले 24 घंटे में 3.3 एम.एम. बारिश
देर रात शहर में हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में 3.3 एम. एम. बारिश केंद्र ने रिकॉर्ड की है। हालांकि दिनभर धूप खिली रही। जिसकी वजहसे तापमान में इजाफा हुआ है। विभाग के लॉन्ग फोरकास्ट में देखें तो 18 जुलाई तक शहर में बारिश के आसार बने हुए हैं। तापमान की बात करे तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 30 से लेकर 34 डिग्री तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री तक रह सकता है। वहीं बारिश की बात करें तो अभी तक एक जून से वीरवार देर शाम तक कुल बारिश 733.1 एम.एम. बारिश हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News