पंजाब के कुछ हिस्सों में कल भी बारिश का दौर रह सकता है जारी

punjabkesari.in Tuesday, Jan 28, 2020 - 05:50 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 29 जनवरी को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसी के साथ आज से लेकर 31 जनवरी तक राज्य भर के लोगों को सुबह व देर रात के समय घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। 

यह संभावना पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग की तरफ से मौसम के मिजाज संबधी जारी किए गए विशेष बुलेटिन में व्यक्त की गई है। मौसम माहिरो ने यह भी जानकारी सांझीं की मैदानी इलाको में अधिकतम तापमान का पारा 14 से 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 5 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सुबह हवा में नमी की मात्रा 80 से 96 फीसदी और शाम को 60 फीसदी से 88 फीसदी रहने का अनुमान है। 

लुधियाना की बात करें तो आज यहां पर न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हवा में नमी की मात्रा 83 फीसदी व शाम को 68 फीसदी रही। जब कि बारिश 3.4 मिलीमीटर होने से मौसम का मिजाज ठंडी वाला बन गया। मौसम माहिरो ने किसानो को यह भी नेक सलाह दी है कि वह गेहूं समेत अन्य फसलो को पानी देने या फिर कीटनाशक का स्प्रे करने से पहले अवश्य कृषि माहिर से तालमेल कर लें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News