पंजाब में 25 अगस्त से बदलेगा मौसम, जानें पूरा Weather Update

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 03:23 PM (IST)

जालंधर : पंजाब में आज मौसम का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन आज सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिससे बाकी जिलों में भी तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है और तापमान भी बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अगस्त से मौसम साफ हो जाएगा।

इसके साथ ही होशियारपुर और रूपनगर में आज और 24 अगस्त को कई जगहों पर बारिश होगी। बाकी ज्यादातर जिलों जैसे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, इन जिलों में गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना रहेगी।

25 और 26 अगस्त से मौसम में बड़ा बदलाव होगा। राज्य के ज्यादातर जिले ड्राई रहेंगे। केवल पहाड़ी जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News