Weather Update: पंजाब में शीत लहर तोड़ रही अब तक के सारे रिकॉर्ड, ये जिला सबसे ठंडा
punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 08:57 AM (IST)

लुधियाना/समाना (सलूजा, शशिपाल): पंजाब में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही शीत लहर पिछले सभी रिकार्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरैक्टर डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को मोगा पंजाब में सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.2 डिग्री सैल्सियस रहा जबकि शीत लहर से समाना में राइस मिल में कार्यरत एक नेपाली व्यक्ति की मौत हो गई। समाना सिटी पुलिस के ए.एस.आई. जजपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान लखनपाल निवासी नेपाल के रूप में हुई। पुलिस ने उसके भाई देव सुंदर राम मोची के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में इस वर्ष ठंड का रिकार्ड टूटा है जहां अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम 3.2 डिग्री सैल्सियस रहा। आज अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सैल्सियस, लुधियाना 5.1, पटियाला 5, पठानकोट 8.4, बठिंडा 6, फरीदकोट 3, बरनाला 7.1, फतेहगढ़ साहिब 6.3, फिरोजपुर 8.5, होशियारपुर 6.8, जालंधर 5.3, गुरदासपुर 4.6, एस.बी.एस. नगर 5.5, होशियारपुर 6.1, मोहाली 7.6, मुक्तसर 3.9, रूपनगर 6.1, शहीद भगत सिंह नगर 3.7 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। पंजाब में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

इराक में ISIS आतंकी कर रहे रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल ! UN अधिकारी जुटा रहे सबूत

जींद में AAP की तिरंगा यात्रा आज, अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान पहुंचेंगे

मुंबई में श्रद्धा जैसा हत्याकांड: शव के टुकड़े किए, फिर कुकर में उबाला...शख्स ने की लिव इन पार्टनर की हत्या