Punjab के कई सारे इलाकों में बिजली रहेगी गुल, 10 से शाम 4 बजे तक Powercut

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 10:48 PM (IST)

तरनतारन (आहलूवालिया): पंजाब के तरनतारन इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। पावरकॉम सेहरी, तरनतारन के सब-डिविजनल ऑफिसर इंजीनियर नरिंदर सिंह, जे.ई. इंजीनियर गुरभेज सिंह और इंजीनियर कमलप्रीत सिंह ने बताया कि 66के.वी. सब-स्टेशन फोकल प्वाइंट, तरनतारन से चलने वाले 11 के.वी. सिटी 2 और सिटी 5 फीडर की ज़रूरी मुरम्मत के कारण इन फीडरों की बिजली सप्लाई 5 सितम्बर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें मोहल्ला नानकसर, जंडियाला रोड, खालसापुर रोड, अड्डा बाज़ार, गार्ड बाज़ार, मोहल्ला रोडोपुरा, रेलवे रोड, गली स्टेशन वाली, रेलवे रोड, मुरादपुरा रोड, श्री गुरु अमरदास कॉलोनी गोइंदवाल रोड, एस.डी.एम. कोर्ट, बाबा बस्ता सिंह कॉलोनी सरहाली रोड, सचखंड रोड, छप्पर वाली गली, बुघा रोड, धओरा चौकी एरिया आदि शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News