सेवा केंद्र का घेराव कर लोगों द्वारा क्यों की गई नारेबाजी, पढ़ें खबर

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 10:30 AM (IST)

भवानीगढ़ (विकास): सेवा केंद्रों में हो रही लोगों की परेशानी के रोष स्वरूप आज एकत्रित हुए, लोगों ने चन्नों में स्थित सेवा केन्द्र का घेराव करके पंजाब सरकार व प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके बिक्रमजीत सिंह पूर्व सरपंच ने कहा कि लोगों को अपने काम करवाने के लिए सेवा केन्द्रों के बाहर प्रात:काल 4 बजे आकर लाईनों में लग जाते हैं बावजूद इसके उनके काम नहीं होते। लोगों ने बताया कि सेवा केन्द्र के कर्मचारी कभी सर्वर डाउन या या टोकन खत्म होने की बात कह कर उनको वापस भेज देते हैं। पास के गांव शाहपुर की रहने वाली भूरो कौर ने बताया कि वह लाल कापी बनाने के फार्म भरने के लिए पिछले कई दिनों से सेवा केन्द्र में चक्कर मार रही है परन्तु उसका काम नहीं हो रहा हैं। शिकायत करने पर कर्मचारी बुरा व्यवहार करते हैं। 

यह भी पढ़ेंः महिला के पहनावे में खड़े व्यक्ति ने किया यह काम की आप भी हो जाएंगे हैरान

इस मौके जगतार सिंह मसानी सुखचैन सिंह, दर्शन सिंह ललौछी, नाहर सिंह शाहपुर, परगट सिंह नूरपुरा, जरनैल कौर नूरपुरा, शेर कौर बांबड़ी आदि ने कहा कि लोगों की परेशानी को घटाने के लिए पंजाब सरकार को बंद पड़े सेवा केन्द्रों को खोलना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, इस अदाकार की हुई मौत

उधर, दूसरी तरफ सेवा केंद्र के इंचार्ज बलजिन्दर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की कमी कारण यह स्थिति पैदा हुई है। परेशानी से बचने के लिए रोजमर्रा की टोकन देकर बारी मुताबिक लोगों का काम किया जाता है। किसी के साथ भी बुरा व्यवहार नही किया जाता।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News