पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को घर से निकाला, केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2020 - 11:12 AM (IST)

जालंधर (वरुण): अवैध संबंधों के कारण 9 माह पहले ही बसा घर टूट गया। पीड़ित पत्नी को पति के अवैध संबंधों का पता चला तो पति ने नवविवाहिता को मायके से दहेज लेकर वापस आने का कह कर घर से निकाल दिया। नवविवाहिता ने महिला थाने में शिकायत देकर अपने पति पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज करवाया है। पुलिस में दी गई शिकायत में चांदनी पुत्री रणजीत निवासी कादियां वाली ने बताया कि 9 माह पहले उसका विवाह प्रितपाल सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी मिर्जापुर के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही उसका पति छोटी-छोटी बातों पर परेशान करने लगा। इसी दौरान चांदनी को पता लगा कि उसके पति के कहीं अवैध संबंध भी हैं।

उसने जब अपने पति के समक्ष अवैध संबंधों की बात रखी तो पति ने उसे और परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रितपाल सिंह चांदनी को कहता था कि वह दहेज कम लाई है और अब जब दहेज लेकर आएगी तभी दोबारा ससुराल घर आए। उसने चांदनी को घर से निकाल दिया। काफी समय तक प्रितपाल अपनी पत्नी को नहीं लेने आया तो पीड़ित परिवार ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला थाने की पुलिस ने सारे मामले की जांच के बाद प्रितपाल सिंह के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कर दिया। उधर, चांदनी ने मांग करते हुए कहा कि प्रितपाल सिंह को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Suraj Thakur

Recommended News

Related News