पति की घटिया करतूतों को न सह सकी पत्नी, उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2020 - 11:56 AM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): अपने पति के नाजायज संबंधों से दुखी 25 वर्षीय विवाहिता महिला ने सल्फास की गोलियं खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस संबंधी थाना आरिफ की पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों पर उसके पति और ससुराल के खिलाफ 306 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह ने बताया कि सुखविन्दर सिंह पुत्र जगसीर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाया है कि मृतका के पति सोनू के किसी अन्य लड़की के साथ नाजायज संबंध थे, जिस कारण उसके ससुराल में झगड़ा चलता रहता था और अपने पति सोनू और ससुर कश्मीर सिंह से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि इन बयानों पर मृतका के पति सोनू और ससुर कश्मीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News