पत्नी ने पार की दरिंदगी की हद, किया कुछ ऐसा की हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 01:31 PM (IST)

फाजिलका (नागपाल, सुखविंदर): गांव ढाणी खरासवाली में एक रुह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पत्नी ने पहले अपने मासूम बेटे से फोन करवा कर पति को घर बुलाया, जहां मायके वालों ने पीट-पीट कर उसका कत्ल कर दिया। यहीं नहीं कत्ल के बाद मृतक के शव को श्मशान घाट में दबा दिया गया। थाना सदर की पुलिस ने मृतक के ससुराल परिवार पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को गुरमीत सिंह निवासी गांव कोठा ठगनी फाजिल्का ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका 32 वर्ष का भाई मलकीत सिंह और उसकी पत्नी सुनीता रानी उनसे अलग रहते थे। सुनीता रानी करीब डेढ़ साल पहले रूठ कर अपने मायके फाजिल्का के नजदीक ढाणी खरासवाली चली गई थी।

यह भी पढ़ें : स्कूल संचालक द्वारा यौन शोषण मामला : रूपनगर पुलिस का बड़ा एक्शन

बयान में उसने बताया कि 5 फरवरी को उसका भाई मलकीत सिंह अपने ससुराल घर गया था। उसे पता लगा कि वहां मलकीत सिंह को उसकी पत्नी सुनीता रानी, बिट्टू सिंह और कुलवंत सिंह दोनों भाई और सीमा रानी निवासी ढाणी खरासवाली ने उसके भाई के साथ मार पीट कर उसका कत्ल कर दिया है। उन्होंने उसके शव को खुर्द-बुर्द कर ढाणी खरासवाली के श्मशान में दबा दिया था। इस बारे में अब उन्हें पता लगने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस पार्टी ने शव को श्मशान से बरामद कर मलकीत सिंह के ससुराल के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News