Pics: पहले करवाई पत्नी को करवाचौथ की खरीदारी, फिर चाकुओं से गोदकर शव बाथरूम में छिपाया

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 05:45 PM (IST)

जीरकपुर(गुरप्रीत): ढकौली की बसंत विहार सोसायटी में एक महिला को उसके पति ने चाकू से गोद-गोद कर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी पति शव को बाथरूम में छिपाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी पति अशोक सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक महिला कि पहचान सुरेश रानी (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के लड़के रूबल सैनी के बयान पर केस दर्ज किया है। डी.एस.पी. डेराबस्सी गुरबख्शीश सिंह, थाना प्रमुख सहायक इंस्पैक्टर नरपिंदर सिंह ने फोरैंसिक टीम के साथ मौके का दौरा कर सैंपल एकत्रित किए।

PunjabKesari

अक्सर दोनों में होता था झगड़ा
अशोक सैनी एल्युमीनियम फिटिंग का काम करता है। उसका अक्सर पत्नी सुदेश रानी से झगड़ा रहता था। उनके दो बच्चे हैं, जो बीती रात कमरे में सोने  चले गए। इस दौरान दोनों पति-पत्नी का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद अशोक सैनी ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई बार कर दिए। हत्या के बाद खून से लथपथ शव को ड्राइंग रूम से घसीटकर बाथरूम में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। डी.एस.पी. गुरबख्शीश सिंह ने कहा कि जांच में सामने आया कि आरोपी ने सोते हुए पत्नी का कत्ल किया है। क्योंकि वह ड्राइंग रूम में गद्दे पर नीचे सोती थी और आरोपी ने वहीं कत्ल करके शव को घसीट कर बाथरूम में बंद कर दिया। पड़ोसियों व बच्चों ने बताया कि बीती रात दोनों पति-पत्नी ने संग सैर की और खुशी-खुशी के साथ सारा परिवार सोया था। वारदात दौरान मृतका का अंगूठा भी काटा गया था, जो पुलिस को शक है कि मृतका ने अपने बचने के लिए हाथ आगे किया होगा। पड़ोसियों के मुताबिक बुधवार रात दोनों पति-पत्नी करवाचौथ का सामान लेकर आए थे। घर आने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद ही अशोक हत्या कर फरार हो गया। 

PunjabKesari

कॉल किया तो बुआ ने कहा-यहां तो आई नहीं
सुबह जब बच्चों ने मां बारे पूछा तो अशोक ने कहा कि उसकी बुआ के पास गई है, जिसकी तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद अशोक घर से चला गया। बड़ा लड़का रूबल चंडीगढ़ से बी.ए. की पढ़ाई कर रहा है और पार्ट टाइम कॉल सैंटर में नौकरी करता है। उसने बुआ को फोन कर पूछा तो उसने उसकी मां के यहां न आने की बात कही। इसके बाद उसने बार-बार पिता को फोन किया तो वह मान गया कि उसने उसकी मां के साथ मार-पीटकर उसे बाथरूम में बंद कर दिया है। बड़े लड़के ने जब घर आकर बाथरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो उसकी मां का शव खून से लथपथ पड़ा था। 

बुजुर्ग पिता बोले-हमारा घर ही बर्बाद हो गया 
इस घटना से पूरा मोहल्ला स्तब्ध है। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा कि कैसे एक पति अपनी पत्नी की इतनी बेरहमी से हत्या कर सकता है। मृतका का पति अशोक सैनी एल्युमीनियम के दरवाजे बनाने का काम करता था। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 22 साल का है जो चंडीगढ़ के कॉलेज में बी.ए. फाइनल का विद्यार्थी है। छोटा बेटा 10 साल का है जो 5वीं में पढ़ता है। अशोक के पिता चूडिय़ा राम वह इस घटना से बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि हमारा तो घर ही बर्बाद हो गया। अब मैं और बच्चे खाने के लिए भी मोहताज हो गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News