शराब पीने से रोकती थी पत्नी, पति ने चाकू से गला काट कर किया कत्ल

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 08:52 AM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): रोज कालोनी में वीरवार सुबह किराए के मकान में रह रहे प्रवासी व्यक्ति ने पत्नी का चाकू के साथ गला काटकर कत्ल कर दिया। मृतका की पहचान संजना (26) के तौर पर हुई और कातिल की पहचान राहुल के रूप में हुई। राहुल ने कत्ल के बाद भागने की कोशिश की तो लोगों ने खून से सने कपड़े देख पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना कोतवाली एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर राहुल कौशल मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में ले लिया।

इस मामले में राहुल निवासी मध्य प्रदेश के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की 2 साल पहले लव मैरिज हुई थी और 6 माह से कालोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। राहुल पेंटर का काम करता था और लॉकडाऊन दौरान काम नहीं मिला। राहुल दोस्तों के साथ रोज शराब पीकर आता और घर में झगड़ा करता था। संजना शराब पीने से रोकती थी। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा रहता था। वीरवार सुबह जब संजना सोई हुई थी तो राहुल ने चाकू के साथ गला काट दिया। तब तक नहीं छोड़ा जब तक आधा गला नहीं काटा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News