क्या एक बार फिर पंजाब आएंगे राहुल गांधी, प्रियंका का दौरा भी हो सकता है तय
punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 11:42 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को होने वाली वोटिंग को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी एक बार और पंजाब आएंगे। अब तक राहुल गांधी पंजाब के 2 चुनावी दौरे कर चुके हैं, जिसके अंतर्गत उन्होंने जालंधर और लुधियाना में वर्चुअल तौर पर 2 चुनावी बैठकों का संबोधन किया था।
यह भी पढ़ें : भारत-पाक सरहद पर दाखिल हुआ पाकिस्तानी ड्रोन, विस्फोटक सामग्री बरामद
पंजाब कांग्रेस मामलों के इंचार्ज और कांग्रेस के राष्ट्रीय जनरल सचिव हरीश चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी का एक ओर प्रोग्राम तैयार किया जा रहा है। जब उन्हें पूछा गया कि क्या प्रियंका गांधी भी पंजाब दौरे पर आएंगे तो उन्होंने कहा कि अंतिम पड़ाव में प्रियंका गांधी भी पंजाब में चुनावी बिगुल बजाएंगी। कांग्रेसी सूत्रों ने बताया कि जल्द ही पंजाब में कांग्रेस शासित राज्यों जैसे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आदि दौरे पर आ सकते हैं। कांग्रेस की तरफ से नौजवानों को आकर्षित करने के लिए सचिन पायलट जैसे नेताओं को भी पंजाब भेजा जा सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here